महा आयुर्वेदि जड़ीबूटी आक्रोड

                                                           
                                                     
आक्रोड की पहचान
इसमें कोई दो राय नहीं है कि ड्राई फ्रूट्स और नट्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। अगर आप रोज की डाइट में इन्हें भी शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा है। बादाम, काजू, किशमिश, खजूर व अखरोट के साथ-साथ कई ऐसे ड्राई फूट्स और नट्स  हैं, जो आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। फिलहाल, हम बात करते हैं सिर्फ अखरोट की, जो कई गुणों का खजाना है। इसे एनर्जी का पावरहाउस भी कहते हैं। इसे अंग्रेजी में वॉलनट, तेलुगू में अकरूट काया, मलयालम में अक्रोथंदी, कन्नड़ में अक्रोटा, तमिल में अकरोट्टू, मराठी में अकरोड़ और गुजराती में अक्रोट कहा जाता है। विभिन्न भाषाओं में अखरोट के जितने नाम हैं, उसके फायदे भी उतने ही हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम अखरोट खाने का तरीका और अखरोट खाने के फायदे बताएंगे। साथ ही अखरोट के कुछ नुकसान की भी जानकारी देंगे।
आक्रोड़ क्या है?

अखरोट एक नट है। इसे नट्स की श्रेणी में सबसे ऊपर रखा गया है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके पेड़ का वैज्ञानिक नाम जुगैलस जीनस है। एक अखरोट के फल में एक ही बीज होता है, जो स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है। इसे कई तरह के खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें मुख्य रूप से केक, कुकीज और एनर्जी बार आदि शामिल है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इससे कई तरह की समस्याओं को दूर रखा जा सकता है, जिनके बारे में आगे हम विस्तार से बताएंगे। साथ ही यह भी ध्यान में रखने वाली बात है कि अखरोट कोई दवा नहीं है, जिसके सेवन से किसी बीमारी को ठीक किया जा सके। इसलिए, गंभीर बीमारी की अवस्था में डॉक्टर से इलाज करवाना जरूरी है।

आक्रोड़ के फायदे

अखरोट पोषक गुणों से भरपूर है। आइए, जानते हैं कि अखरोट के सेवन से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ हो

 सकते हैं। यह कई रोग को दूर रखने और उसके इलाज में मदद कर सकता है, जो इस प्रकार है:

दिल के स्वास्थ्य के लिए

मस्तिष्क के लिए

कैंसर के लिए

हड्डियों के लिए

वजन कम करने के लिए

गर्भावस्था

लो ब्लड प्रेशर के लिए

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए

बेहतर नींद और तनाव से राहत पाने के लिए

मिर्गी से बचाव

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट

स्वस्थ पेट

पित्त की पथरी

एंटी-एजिंग

बालों के लिए

आक्रोड़ के नुकसान

जिस चीज के इतने फायदे होते हैं, उसके कहीं न कहीं कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसा ही अखरोट के साथ भी हैं। नीचे हम अखरोट खाने के नुकसान बता रहे हैं 

  • एलर्जी : अखरोट खाने के नुकसान में एलर्जी भी शामिल है। अगर किसी को इससे एलर्जी होती है, तो अखरोट का सेवन न करें। इससे छाती में खिंचाव महसूस हो सकता है या फिर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
  • स्किन रैशेज : अखरोट से स्किन रैशेज होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा पर लाल रैशेज पैदा कर सकते हैं।
  • अखरोट में चूंकि फैट की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी भी, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना फायदेमंद है।

इस लेख में आपको समझ आ गया होगा कि अगर अखरोट का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए, तो यह चमत्कारी फायदे करता है। हम उम्मीद करते हैं कि यहां दी गई भी जानकारियां आपके काम आएंगी और आप अखरोट खाने के फायदे उठा पाएंगे। अगर आपने अभी तक अखरोट का सेवन करना शुरू नहीं किया है, तो आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लें। यह लेख आप अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, ताकि वो भी अखरोट के फायदे जान सकें।

                                                                                                    सिताराम सावजी उतेकर
                                                                                                महा आयुर्वेदि जड़बुटी आक्रोड

                                                                                                    मो नं 9833696512
विषेश जानकारी अगर किसी भी प्रकार कि त्वचा संबंधी बीमारी सफेद दाग, सोरायसीस, एज्जिमा,लाल चट्टे है तो उपर दिये हुये नंबर से संपर्क किजिए


टिप्पणियाँ