Ayurvedic Herb Amba Haldi
अंबा हलदी की पहचान
अंबा हल्दी या आमा हल्दी जिसे सफेद हल्दी के नाम से भी जाना जाता है। यह अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीकार्सिनोजेनिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों की वजह काफी लोकप्रिय है। यह पौधे की जड़ में बढ़ती है। इसके बिना भारतीय व्यंजन अधूरे हैं। किचन में इसे महत्वपूर्ण मसालों में गिना जाता है। अंबा हल्दी का स्वाद ज्यादा कड़वा होता है। इन दोनों के बीच के अंतर की बात करें तो, अंबा हल्दी से उतना गहरा पीला दाग नहीं लगता जितना पकी हुई हल्दी से लगता है। कहीं-कहीं खाना पकाने में इसका इस्तेमाल अदरक के रूप में भी किया जाता है। इससे सॉस, आचार, कैंडीज भी तैयार की जाती हैं। देखा जाए तो हल्दी उन मसालों में से एक है, जिसका इस्तेमाल भारतीय घरों में हर रोज खाना पकाने में किया जाता है। आयुर्वेद में अंबा यानी कच्ची हल्दी के कई औषधीय गुण हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अनगिनत फायदों की वजह से इसे आयुर्वेदिक चमत्कारी उपाय के रूप में जाना जाता है। इसकी पैदावार पौधे की जड़ से होती है। जिसे पाउडर के रूप में बदल दिया जाता है।
अंबा हल्दी के फायदे
दंतशूल-अकारकरभ, तुत्थ, अफीम तथा आम्रंधी हरिद्रा के चूर्ण से दाँतों का मर्दन करने से दंत गत वेदना का शमन होता है।
- उदररोग-प्रकन्द का क्वाथ बनाकर उसमें आर्द्रक तथा काली मिर्च मिलाकर पिलाने से उदररोग में लाभ होता है।
- प्रमेह-3 ग्राम आम्रंधी हरिद्रा में समभाग तिल चूर्ण मिलाकर प्रतिदिन प्रातकाल सेवन करने से तथा पथ्य पालन करने से प्रमेह में शीघ्र लाभ होता है।
- आमवात-प्रंद को पीसकर गुनगुना करके जोड़ों में बाँधने से वेदना तथा शोथ का शमन होता है।
- 1 ग्राम कंद चूर्ण में समभाग गेहूँ का आटा, शर्करा तथा घृत मिलाकर, प्रतिदिन प्रातकाल, एक माह तक सेवन करने से आमवात में लाभ प्राप्त होता है।
- त्वचा रोग-कंद को उष्ण जल से पीसकर, अभिघातजन्य शोथ, पामा, व्रण (मुख तथा शिश्न आदि पर उत्पन्न) तथा अन्य त्वचा रोगों में लेप करने से लाभ होता है।
- जलशोफ-प्रंद क्वाथ का सेवन करने से जलशोफ में लाभ होता है।
अंबा हलदी से नुकसान
1 अंबा हलदी अधिक सेवन हदय रोग कि समस्या हो सकती है
2 गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला इसे सेवन ना करें
सिताराम सावजी उतेकर
महा आयुर्वेदि जड़ीबुटी आंबा हलदी
मो नं 9833696512
विशेष जानकारी अगर किसी को त्वचा संबंधी बीमारी सफेद दाग,सोरायसीस,एज्जिमा,लाल चट्टे है तो उपर दिये गये फोन से जानकारी लिजिए

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महा आयुर्वेदीक जडीबुटी के बारे मे यह ब्लॉगिंग है