Ayurvedic Herb Cardamom


                                                             इलायची कि पहचान

जिंजिबेरेसी परिवार के एलेटेरिया कार्डामॉम पौधे से प्राप्त बीज, छोटी इलायची या हरी इलायची के स्रोत होते हैं। इसे असली या सही कार्डामॉम भी कहा जाता है तथा आमतौर पर इसे ‘इलायची’ के रूप में जाना जाता है।1,2 व्यावसायिक रूप से इसकी खेती दक्षिण भारत, श्रीलंका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य अमेरिका में की जाती है।1 इसकी ख़ुशबू और विशेष स्वाद के कारण इलायची को ‘मसालों की रानी’ कहा जाता है और इसका उपयोग कई प्रकार के भोजन और पेय पदार्थों में किया जाता है। पारंपरिक क्षेत्रीय घरेलू औषधि के रूप में इसका कई तरह से उपयोग किया जाता है। यह संसार के सबसे महंगे और बेहद बेश कीमती मसालों में से एक है, तथा केसर और वनिला के बाद यह तीसरे स्थान पर आता है।

                                                 इलायची औषधि गुण

भारतीय आयुर्वेद के अनुसार, इसका उपयोग शरीर में जमी हुई वसा को कम करने और त्वचा तथा मूत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इलायची के बीज के अन्य लाभकारी गुण इस प्रकार हैं:3

  • इसमें कार्मिनेटिव गुण हो सकते हैं (पेट फूलने में आराम देने वाले)
  • इसमें पाचन संबंधी और पेट के लिए फायदेमंद गुण होते हैं (भूख बढ़ाने वाले और पाचन ठीक रखने वाले)
  • यह डेसिकेंट के रूप में कार्य कर सकता है (शरीर से पानी निकालना)
  • यह एंटी-एमेटिक कार्य करता है (उल्टी रोकता है)
  • यह दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है
  • इसमें दमा दूर करने वाला गुण पाया जाता है
  • यह एंटी- ब्रोंकाइटिस कार्य करता है
  • इसमें मुंह से आने वाली दुर्गंध दूर करने वाला गुण पाया जाता है (साँस के दुर्गंध को कम कर सकता है)।

                                               इलाइची के फायदे


पेट के लिए इलायची .हाई ब्लड प्रेशर में इलायची

सूजन और ऐंठन में इलायची . ऑक्सीडेटिव तनाव में इलायची

रक्त के लिए इलायची .त्वचा के लिए इलायची ,अल्सर की रोकथाम  करने में मददगार

लीवर को स्वस्थ रखने में मददगार .पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाए

मुंह की दुर्गंध दूर करने में सहायक . अस्थमा में मददगार .दिल का स्वास्थ्य बनाए रखने में मददगार

मधुमेह में मददगार नपुंसकता दूर करने में  मददगार
कैंसर से लड़ने में मदद करता है वजन घटाने में मदद 
                                        
                                                    इलायची के नुकसान

त्वचा के लिए समस्या – इलायची का अधिक सेवन करने से त्वचा पर एलर्जी, दाग और धब्बे आदि की समस्या हो सकती है. अगर आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील है. तो आप डॉक्टर से राय लेकर इसका सेवन करें.
पथरी के समस्या – इलायची खाने से पथरी की समस्या भी बढ़ सकती है. क्योंकि मानव शरीर इलायची को सही से पचा नहीं पाता है. इस कारण इसके बीज गाल ब्लैडर में इकट्ठा हो जाते हैं. इस वजह से पथरी की समस्या हो जाती है. ऐसे में जिन लोगों को पथरी की समस्या है. वे इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से राय लें.
एलर्जी – जिन लोगों को इलायची से एलर्जी है. वे इसका सेवन करने से बचें. इलायची का सेवन करने से सांस लेने आदि में दिक्कत हो सकती है.
गर्भपात की समस्या – इलायची का अधिक सेवन करने से गर्भपात की समस्या हो सकती है. गर्भावस्था में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से  सलाह जरूर लें.

उलटी – इलायची का अधिक सेवन करने से मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.पेट की समस्या – इलायची की तासीर गर्म होती है. इससे पेट और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती है. इसलिए इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा सीने या मुंह में कसाव महसूस होने की समस्या हो सकती है. इसलिए अधिक इलायची का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.

                                                            सिताराम सावजी उतेकर
                                                      महा आयुर्वेदि जड़बुटी वाराही कंद
                                                                मो नं 9833696512
विषेश जानकारी अगर किसी भी प्रकार कि त्वचा संबंधी बीमारी सफेद दाग, सोरायसीस, एज्जिमा,लाल चट्टे है तो उपर दिये हुये नंबर से संपर्क किजिए

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shahjan / Moringa Information (English)

Clove (लवंग) – Benefits, Side Effects, Nutrition & Dosage

महा आयुर्वेदीक जडीबुटी गंधक