Ayurvedic Herb Champa Phool
आप चम्पा के फूल के बारे में बहुत सुना होगा। चम्पा के वृक्ष बड़े और बहुत ही सुन्दर होते हैं। चम्पा के फूल पीले रंग के होते हैं जो बहुत ही सुगन्धित होते हैं। यह एक जड़ी-बूटी भी है। आयुर्वेद के अनुसार, चम्पा के औषधीय गुण से सिर दर्द, कान दर्द, आंखों की बीमारियों में फायदा ले सकते हैं। मूत्र रोग, पथरी या बुखार होने पर भी चम्पा के औषधीय गुण से लाभ मिलता है। इसके अलावा घाव, खांसी, सफेद दाग आदि में चम्पा के औषधीय गुण के फायदे ले सकते हैं। पेट के कई रोगों जैसे पेट दर्द, पेट में कीड़े होने पर या फिर सांप के काटने पर भी चम्पा के इस्तेमाल से लाभ मिलता है। यहां चम्पा के सेवन या उपयोग से होने वाले फायदे और नुकसान की सभी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।
चम्पा फूल क्या है?
चम्पा के वृक्ष लगभग 6 से 8 मीटर ऊँचा होते हैं। ये वृक्ष हमेशा हरा रहते हैं। वृक्ष के तने सीधे, बेलनाकार, गहरे भूरे या भूरे रंग के होत हैं। इसके पत्ते सीधे, 10-30 सेमी लम्बे, 4 से 10 सेमी चौड़े, नुकीले, चिकने और चमकीले होते हैं। चम्पा के फूल सुंदर और बहुत ही अधिक सुगन्धित होते हैं। फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। इसके फल 7.5 से 10 सेमी लम्बे, अण्डाकार या नुकीले अण्डाकार होते हैं। फल गहरे भूरे रंग के होते हैं।चम्पा के बीज गोलाकार, चमकीले होते हैं जो पक जाने पर गुलाबी या गहरे लाल वर्ण के हो जाते हैं। चम्पा के वृक्ष में फूल अप्रैल से सितम्बर और फल दिसम्बर से फरवरी तक होता है। यहां चम्पा के फायदे और नुकसान की जानकारी बहुत ही आसान भाषा में लिखी गई है ताकि आप चम्पा के औषधीय गुण से पूरा-पूरा लाभ ले पाएं।चम्पा के औषधीय गुण
चम्पा के आयुर्वेदीय गुण-कर्म एवं प्रभाव ये हैंः- चम्पा कटु, तिक्त, कषाय, शीत, लघु, रूक्ष है। इसके फूल शीत, कषाय, मधुर, चक्षुष्य होते हैं। सुवर्ण चम्पा तिक्त, कटु, मधुर, शीत और पित्तकफशामक होती है। सफेद चम्पा तिक्त, कटु, उष्ण, वातकफशामक होती है। इसके तने छाल उत्तेजक, पूयरोधी, तिक्त, ज्वरहर, आर्तवजनक, शीत और विरेचक होती है। इसकी जड़ का रस कफनिसारक, रक्तस्तम्भक, उद्वेष्टहर, हृदय बलकारक, पाचक, कृमिरोधी और गर्भस्रावी होता है।
चम्पा फूल के फायदे
से सिर दर्द का इलाज
आंखों की बीमारियों में
कान दर्द में चम्पा का
सूखी खांसी में चम्पा के
सफेद दाग के इलाज की
मूत्र रोग का इलाज
पथरी की बीमारी में
गैस की समस्या में
पेट में कीड़े होने
योनि से बदबू (दुर्गन्ध)
दर्द और सूजन का इलाज
घाव के इलाज की
गठिया में चम्पा के फायदे
पैरों के फटने
बुखार के इलाज की

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महा आयुर्वेदीक जडीबुटी के बारे मे यह ब्लॉगिंग है