महा आयुर्वेदि जड़ीबूटी चिलबिल
चिलबिल के पेड़ को हम सब जानते पहचानते हैं लेकिन उसके फायदों से अधिकांश लोग अंजान हैं. आयुर्वेद के अनुसार चिलबिल की पत्तियां और तने की छाल कई बीमारियों के इलाज में मदद करती हैं. पेट से जुड़े रोगों और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चिलबिल बहुत ही उपयोगी है. गुणों के आधार पर देखा जाए तो यह काफी हद तक कारज के पौधे से मिलता जुलता है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कारज एक अलग पौधा है. इस लेख में हम आपको चिलबिल के फायदे, औषधीय गुणों और उपयोग के तरीकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.
चिलबिल क्या है?
यह 18-20 मीटर ऊँचा बहुत फैला हुआ पेड़ है. इसकी चिकनी छाल भूरे और सफ़ेद रंग की होती है. चिलबिल के पत्ते 8-13 सेमी लम्बे और 3 से 6 मीटर चौड़े होते हैं. इन पत्तों को मसलने पर तीखी गंध आती है. इसके फ्लों में चिकने, चमकीले और चपटे आकार के 1-1 बीज होते हैं.
चिलबिल के फायदे
चिलबिल वातकफशामक,वर्ण्य, व्रणरोपक, लेखनीय, भेदनीय, कण्डूघ्न, व्रणशोधक, कफमेदविशोधक तथा स्तम्भक होता है। यह विष, मेह, कुष्ठ, ज्वर, छर्दि, पाण्डु, शिरशूल, गुल्म, आभ्यंतर विद्रधि, वातरक्त, योनिदोष तथा यकृत् प्लीहाविकार शामक होता है। इसकी काण्डत्वक् तथा पत्र स्तम्भक, तापजनक, शोथघ्न, वातानुलोमक, विरेचक, कृमिघ्न, वमनरोधी, प्रमेहरोधी, कुष्ठरोधी तथा आमवातरोधी होते हैं।चिलबिल का पेड़ पेट से जुड़े रोगों के इलाज में प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा जोड़ों के दर्द और दाद खाज के इलाज में भी चिलबिल उपयोगी है. आइये जानते हैं कि अलग अलग बीमारियों के घरेलू उपाय के रूप में चिलबिल का उपयोग कैसे करें :
पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाता है चिलबिल
कब्ज से राहत दिलाता है चिलबिल
पेट दर्द से राहत पाने के लिए करें चिलबिल का उपयोग
उल्टी रोकने में फायदेमंद है चिलबिल
बवासीर के मरीजों के लिए बहुत उपयोगी है चिलबिल
डायबिटीज के इलाज में उपयोगी है चिलबिल
अंडकोष बढ़ने के इलाज में सहायक है चिलबिल
जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है चिलबिल
फाइलेरिया (हाथी पाँव) के इलाज में चिलबिल के फायदे
नासूर और अन्य घावों को ठीक करता है चिलबिल
शरीर की दुर्गंध दूर करता है चिलबिल
चेचक के इलाज में चिलबिल के फायदे
दाद खाज को ठीक करता है चिलबिल
नाक कान से खून बहने की समस्या ठीक करता है चिलबिल
सिताराम सावजी उतेकर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
महा आयुर्वेदीक जडीबुटी के बारे मे यह ब्लॉगिंग है